पांच लीटर देसी शराब के साथ किराना दुकानदार गिरफ्तार



शंभूगंज (बांका): थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का खेल थम नहीं रहा है  इस क्रम में शनिवार की शाम पुलिस ने मोकहरी गांव में एक किराना दुकान से पांच लीटर देसी शराब के साथ दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव का राजकुमार तांती है  द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय के समीप राजकुमार तांती पिछले कई वर्षो से अपने घर पर किराना दुकान चलाने का काम करता था  इसके आड़ में राजकुमार शराब का भी तस्करी करता था सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत सहित अन्य पुलिस बलों ने छापेमारी अभियान चलाया  दुकान की पड़ताल करने पर पुलिस ने राजकुमार को पांच लीटर शराब के साथ दबोच लिया बताया कि रविवार को कोविड जांच के बाद राजकुमार को बांका जेल भेजा गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post