रजौन (बांका):भागलपुर कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को बांका डीएम सुहर्ष भगत के साथ रजौन प्रखंड स्थित आईटी भवन परिसर में बीडीओ के कार्यालय वेश्म में रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, धोरैया बीडीओ अमरनाथ मिश्रा, सीओ हंसनाथ तिवारी से दोनों प्रखंडों का विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रपत्र छह, सात, आठ एवं आठ (क) के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर भागलपुर कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा एवं डीएम सुहर्ष भगत ने दोनों प्रखंड क्षेत्र से आए 10-10 बूथ के बीएलओ का बीएलओ पंजी तथा अभिलेखों से नाम जोड़ने, हटाने, नाम शुद्धिकरण करने एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्रों पर स्थानांतरण कराने आदि से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर भागलपुर कमिश्नर एवं डीएम ने दोनों प्रखंड के बीडीओ को गडुरा ऐप ऑनलाइन के माध्यम से अहर्ता तिथि एक जनवरी 2022 को आधार मानते हुए प्रपत्र छह, सात, आठ एवं आठ (क) दोनों प्रखंड के सभी बीएलओ को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम अंकित कराने आदि के लिए आदेश दिया गया है। दोनों प्रखंड के बीएलओ द्वारा एक नवंबर से 30 नवंबर तक किए गए विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के कार्यों से कमिश्नर एवं बांका डीएम संतुष्ट देखे गए। इस मौके पर आईएएस एसडीओ डॉ. प्रीति, भूमि सुधार उप समाहर्ता पारुल प्रिया,चुनाव प्रभारी श्वेता कुमारी के अलावे दोनों प्रखंड एवं जिला के कई अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का अद्यतन जानकारी के बाद कमिश्नर मंदार पहुंच कर कई प्रखंडों का विशेष मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जायजा लिया है। कमिश्नर करीब रजौन में दो घंटे रुक कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण का निरीक्षण किया है। इस मौके पर निर्वाचन कार्य में लगे जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, श्रीकांत कुमार, प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह, प्रखंड प्रधान सहायक हसनैन फारुकी, अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, प्रखंड ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा अपने कर्तव्य पालन में मुस्तैद दिख रहे थे।कमिश्नर एवं डीएम की आने की सूचना पर पूरे आईटी भवन को साफ सफाई आदि से नीट एंड क्लीन कर रखा गया था। रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित ने कमिश्नर एवं डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्रपत्र छह- 2043, प्रपत्र सात-472, प्रपत्र आठ -250, प्रपत्र 8 (क)-400 प्राप्त किए गए हैं। जिसका इंट्री बांका से प्राप्त होने के बाद कराया जा रहा है। आगे बताया ऑनलाइन गरुड़ा ऐप के माध्यम से भी नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने आदि का भी प्रपत्र प्राप्त किए गए हैं।
रिपोर्ट:केआर राव