रजौन (बांका): परघड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव में गांजा की खेती की सूचना पर सीओ मु. मोइनुद्दीन, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने गांव पहुंच कर दो बड़ा-बड़ा गांजा का पौधे बरामद करते हुए बिरेंद्र चंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया है। थाना में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के बयान पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान का दायित्व अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह को सौंपा गया है। गिरफ्तार बिरेंद्र चंद्र दास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार चिलकाबर-असौता पंचायत अंतर्गत रजौन थाना कांड संख्या 241/2021 डुमरिया ग्राम निवासी संजय मंडल एवं असौता गांव के मनोज दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट:केआर राव