जनता दरबार में मिले भैयारी बंटवारा से सम्बंधित दो आवेदन

रजौन (बांका): रजौन थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भैयारी बंटवारा से संबंधित दो आवेदन प्राप्त हुआ है। सिंहनान गांव के संगीत कुमार मिश्रा ने जनता दरबार में आवेदन देकर शिकायत की है कि बिना जमीन बंटवारा किए अन्य भाई जमीन निबंधित कर रहा है। आवेदन के माध्यम से रोक लगाने की मांग की है। दूसरा आवेदन बंटवारा से ही संबंधित भवानीपुर-कठौन पंचायत के लीलातरी गांव के शंभू प्रसाद गुप्ता ने आवेदन दिया है। आयोजित जनता दरबार में सीओ मु. मोइनुद्दीन, अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान स्वयं उपस्थित थे। दोनों व्यक्तियों भू-बंटवाड़ा से संबंधित विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post