रजौन (बांका): बुधवार को इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में गुरु गोष्ठी का आयोजन बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में की गई। गुरु गोष्ठी का संचालन बीआरपी संजय कुमार झा, बीआरसी लेखा सहायक मु. कमरेज आलम कर रहे थे। गुरु गोष्ठी में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का फार्म भरवाने के लिए रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर तक करा लेने का आदेश दिया गया है। विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार कार रजिस्ट्रेशन स्वयं मूल्यांकन करते हुए 12 दिसंबर में कार्य पूर्ण करा लेने के लिए कहा है। खेलो इंडिया पर सभी विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन कराने, साइबर सेफ्टी के बारे में बच्चों को अवगत कराने, सभी विद्यालय प्रधानों को 30 नवंबर तक विद्यालय के बच्चों द्वारा पुरानी एवं नई पुस्तकें उपलब्धता का प्रतिवेदन देने, बच्चों का नामांकन वर्ग वार एवं लिंग वार 2 दिन के अंदर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। विद्यालय शिक्षा समिति चुनाव से वंचित विद्यालयों का जल्द चुनाव कराकर प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया है। विद्यालय शिक्षा समिति मध्यान भोजन का खाता संधारण से संबंधित भी गोष्ठी में समीक्षा की गई।शाला सिद्धि, आजादी का अमृत महोत्सव, राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान मेला, विद्यांजलि पोर्टल का रजिस्ट्रेशन, राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति आदि की भी समीक्षा गुरु गोष्ठी में की गई है।बैठक में बीईओ, बीआरपी, लेखा सहायक के अलावे एमडीएम आरपी सतीश कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपाल मंडल, सोपेन कुमार राय, मुनीलाल दास, फुलेश्वर हरिजन, वरुण कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, मनोहर चौधरी, अशोक कुमार सिंह, केसी दास, राजीव कुमार, लक्ष्मी कुमारी, लता कुमारी, करुणा कुमारी, वीरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार सहित सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय प्रधान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव