रजौन (बांका):विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर शुक्रवार को है। विश्व दिव्यांग दिवस की सफलता को लेकर बुधवार को बीआरसी के नए प्रशिक्षण भवन परिसर में दिव्यांगों के बीच विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने किया। खेल प्रतियोगिता में 6 से 18 वर्ष उम्र के 35 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन प्रखंड साधन शिक्षक विनय केआरपी भूपाल पूर्वे, डाटा इंट्री ऑपरेटर चांदनी कुमारी और सोनी कुमारी कर रहे थे। दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में जलेबी दौड़ में छोटू कुमार, नितेश कुमार, पीयूष कुमार, कुर्सी दौड़ में मणिकांत, दिलीप, जयकुमार, सुई धागा दौड़ में जुली कुमारी, सिंधु एवं श्रीकांत, सेक रेस बोरा दौड़ में छोटू, नीतीश एवं राजन संगीत कला में रेखा, अरुण कुमार सफल प्रतिभागी दिव्यांगों के बीच बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने कंपास, पेंटिंग सामग्री, टिफिन बॉक्स, कॉपी कलम, तेजल बोतल आदि पुरस्कार देकर दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया। दिव्यांग प्रतियोगिता कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया था।
रिपोर्ट:केआर राव