रजौन (बांका):नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबरचक मोड़ के समीप बाबरचक गांव के ही निरंजन कुमार सिंह को बाइक के साथ 3 बोतल 300 एमएल का झारखंड निर्मित देसी शराब जब्त करते हुए घर की तलाशी के क्रम में देसी हथियार एवं पांच जिंदा कारतूस जब्त किया है। नवादा सहायक थाना में अवर निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह के बयान पर शराब एवं हथियार मामले में दो अलग-अलग मामला दर्ज करते हुए निरंजन कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक अलग मामले में रजौन थाना पुलिस ने बामदेव में छापेमारी के क्रम में 20 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब कपिलदेव बिंद के घर से बरामद किया है। मौके का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर कपिलदेव बिंद फरार हो गया है। रजौन थाना अवर निरीक्षक आफताब आलम के बयान पर थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने मामला दर्ज कर ली है। डीएम एवं एसपी द्वारा मंगलवार को वीडियोकांफ्रेसिंग के माध्यम से रजौन थाने को शराब के मामले में अच्छा नहीं बताया गया था। इसको लेकर रजौन थाना पुलिस ने आनन-फानन में कई गांव में छापेमारी भी की थी।
रिपोर्ट: केआर राव