अलग-अलग कांडों के चार अभियुक्तों को भेजा गया जेल

रजौन (बांका):रजौन थाना पुलिस ने अलग-अलग चार कांडों के 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थाना कांड संख्या 41/2017 के वारंटी धोरैया थाना अंतर्गत गगन कित्ता गांव के सुबोध यादव को कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस प्रकार रजौन थाना कांड संख्या 51/2021 के आरोपित तेघड़ा बेगूसराय जिला के धम्कौल गांव के श्रीकांत चौधरी को सहायक अवर निरीक्षक नागेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। जबकि रजौन थाना कांड संख्या 464/2021 के आरोपित झिकटा गांव के सुबोध यादव एवं कांड संख्या 463/2021 के आरोपित ललन कुमार को केस के अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार ठाकुर ने गिरफ्तार किया था। सभी गिरफ्तार आरोपितों को थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने पुलिस कस्टडी में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post