रजौन (बांका):इंडियन इलाहाबाद बैंक नवादा शाखा ने रजौन इंडियन बैंक ने एक केसीसी ऋणधारक के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया है। इनसे ऋण वसूली के लिए बैंक कई बार लिखित एवं मौखिक नोटिस भेजने के साथ-साथ ब्याज की राशि समय पर वापस करने के लिए रिमाइंडर भी कई बार किया जा चुका था। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि हरचंडी अंतर्गत मिरनगर गांव के भागवत दास के ऋणधारक पुत्र प्रवीण कुमार के विरुद्ध नीलाम पत्र पदाधिकारी बांका के यहां सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है, अब इनसे कानूनी तौर पर कर्ज की राशि वसूली जाएगी, साथ ही उन्होंने बताया कि बैंक के अन्य बकायेदार ऋणधारकों को भी लिखित एवं मौखिक नोटिस देने के साथ-साथ विधिसम्मत कार्रवाई में बैंक लगी हुई है।
रिपोर्ट: केआर राव