बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के आई टी भवन सभागार में शुक्रवार को शुरू हुए शपथग्रहण में पांच पंचायतों के मुखिया,औऱ वार्ड सदस्य का शपथग्रहण के साथ नशा विमुक्ति के लिए अलग से शपथ दिलाई गई। सबसे पहले 10 बजे से चांदन औऱ बिरनिया पंचायत के मुखिया औऱ वार्ड सदस्यों को शपथ के साथ नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया। फिर उपमुखिया के चुनाव में चांदन पंचायत से संजीव पोद्दार औऱ बिरनिया पंचायत से रिंकू राय ने लॉटरी में बाजी मार लिया। दूसरी बार 11,30 बजे कोरिया और सिलजोरी के मुखिया औऱ वार्ड सदस्य को शपथ दिलाई गई। फिर कोरिया से कबीर ठाकुर निर्विरोध सिलजोरी से शिव प्रसाद यादव उपमुखिया बने। अंत मे बोड़ा सुईया से शपथ के बाद उपमुखिया रजनी देवी को बनाया गया। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार विजेता प्रतिनिधि अगर निर्धारित तिथि पर शपथ नहीं लेते हैं या प्रतिज्ञान पर हस्ताक्षर करने से इंकार करते हैं तो वह पद रिक्त माना जाएगा। अगर तीन महीने तक शपथ और प्रतिज्ञान पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया जाता है तो वह पद पुनः खाली के रूप में माना जाएगा। उपमुखिया के चुनाव के लिए जिला से अधिकृत जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमेन्दू प्रसाद सिंह के साथ बीडीओ राकेश कुमार, सहकारिता पदाधिकारी रंजन कुमार राजीव,पंचायत राज पदाधिकारी हरिमोहन कुमार,सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौबे जितेंद्र कुमार,भोला दास सहित सभी पर्यवेक्षक एंव सहायक उपस्थित थे।
पांच पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य का शपथ एंव उप मुखिया का चुनाव
byआमोद कुमार दुबे
-
0