बीडीओ एवं सीओ ने उर्वरक दुकानों का किया जांच

रजौन (बांका): किसानों कि बढ़ते उर्वरकों की कमी को देखते हुए  डीएम सुहर्ष भगत के आदेश पर गुरुवार को रजौन बाजार मुख्य सड़क मार्ग स्थित कई उर्वरक दुकानों का निरीक्षण बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन ने किया है। खाद दुकानों का निरीक्षण के क्रम में स्टॉक पंजी से मिलान करते हुए लाभुक किसानों को उचित रेट में यूरिया खाद दिया जा रहा है या नहीं आदि बिंदुओं से संबंधित खाद दुकानदारों से ली है।बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया रजौन  व्यापार मंडल स्थित बिस्कोमान खाद भंडारण, आनंद कृषि केंद्र एवं रजौन फर्टिलाइजर दुकान का निरीक्षण किया है। बीडीओ ने बताया यूरिया खाद प्रति बोरी का सही रेट 265 है। कई लाभुक किसानों से पूछा गया सभी ने सही रेट पर खाद् मिलने की बात बताई है। स्टॉक पंजी एवं रेट पंजी से भी निरीक्षण के क्रम में वेरीफाई करने पर सही पाया गया है। उर्वरक दुकानों में स्टॉक काफी वेरीफाई करने पर पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडार रहने की बात कही है।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post