चौथे दिन भी तीन पंचायतों का शपथ ग्रहण,उप मुखिया एवं उपसरपंच कराया चुनाव कार्य संपन

रजौन, बांका: रजौन प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंचों का शपथ ग्रहण के साथ-साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित ने चौथे दिन बुधवार को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन स्थित प्रशाल में तीन पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच,वार्ड,पंचों को शपथ ग्रहण कार्य संपन्न कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ के साथ-साथ दैनिक जीवन में शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी भी प्रकार से शामिल नहीं होने से संबंधित शपथ अलग से दिलाई गई। 29 दिसंबर बुधवार को खैरा पंचायत से उप मुखिया के रूप में कृष्ण कुमार वार्ड नंबर आठ के वार्ड सदस्य को 8 मत, वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य पूनम देवी को 5 मत प्राप्त होने की स्थिति में कृष्ण कुमार को नवनिर्वाचित मुखिया रानी देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उप मुखिया के चुनाव में दो मत रिजेक्ट किया गया। इस प्रकार खैरा पंचायत उप सरपंच पद से निर्विरोध मुनीन्द्र कुमार शर्मा निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित सरपंच उत्तम कुमार शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रखंड मुख्यालय पंचायत रजौन से वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य छतीश यादव को 11 मत एवं वार्ड नंबर 6 के जितेंद्र कुमार को 4 मत प्राप्त होने की स्थिति में छतीस यादव को उप मुखिया पद के रूप में निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित मुखिया रंजना देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । मालूम हो वार्ड नंबर 10 के छतीस यादव वार्ड सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। रजौन उपसरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी थे। जिसमें फागों साह को सात मत, कनकलता देवी को 3 मत एवं रीना कुमारी को तीन मत प्राप्त हुआ जिसमें दो मत रिजेक्ट भी हुआ है।फागों साह को सर्वाधिक मत मिलने की स्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ नवनिर्वाचित सरपंच जूली देवी ने दिलाई। भवानीपुर -कठौन पंचायत से उप मुखिया के रूप में वार्ड नंबर 2 वार्ड सदस्य पप्पू सिंह भवानीपुर ग्राम निवासी निर्विरोध निर्वाचित होने की स्थिति में नवनिर्वाचित मुखिया मनोज कुमार दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जबकि इसी पंचायत से उपसरपंच के रूप में भी वार्ड नंबर 6 पंच सदस्या रोमा देवी निर्विरोध निर्वाचित होने की स्थिति में नवनिर्वाचित सरपंच विष्णु देव हरिजन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। गुरुवार 30 दिसंबर को चिलकाबर-असौता, कठचातर-लीलातरी, मोरामा-बनगाँव एवं वर्ष 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को धौनी-बामदेव, ओड़हारा तथा परघड़ी-लकड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण के साथ ही साथ उप मुखिया  उपसरपंच का चुनाव कार्य संपन्न हो जाएगा। शांतिपूर्ण निष्पक्ष शपथ ग्रहण एवं पंचायत उप मुखिया उप सरपंच चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रुप में पथ प्रमंडल कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा लगातार कैंप कर रहे थे। वहीं मुखिया वार्ड को कार्य संपन्न कराने में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह, निर्वाचन सहायक जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार आदि कैंप कर सहयोग करने में तत्पर दिख रहे थे। इस प्रकार सरपंच पंच का शपथ ग्रहण कराने में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा,बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, निर्वाचन सहायक श्रीकांत कुमार आदि एक दूसरे को सहयोग करने में जुटे हुए थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post