भागलपुर में प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर तीन महिला को किया घायल

 भागलपूर । शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में चाकू मारकर एक ही परिवार के तीन महिला को घायल कर दिया . परिजनों ने तीनों महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है . घायलों में सीता मंडल की पत्नी गुजी देवी, मनोज मंडल की पत्नी पिंकी देवी और सनोज कुमार की पत्नी सोनी देवी का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना में गंभीर रूप से घायल पिंकी देवी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.

दरअसल , रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के लोंगो ने दूसरे पक्ष की तीन महिलाओ के साथ मारपीट और चाक़ू मारकर घायल कर दिया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि तीनों महिलाओं के पीठ और सिर पर चाकू लगा है . एक महिला के सर पर गहरा जख्म है तो एक महिला के पीठ में जख्म गहरा है .

सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझा दिया था और शादी भी करा दिया था . लड़का पक्ष के राहुल कुमार, सतन मंडल द्वारा लड़की पक्ष के घर पहुंच चाकूबाजी की घटना की बात सामने आ रही है. 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post