शराब व शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी

 बेतिया ।नौरंगिया पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराब पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार के दिन नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम ने थाना क्षेत्र के सिरिसिया धांगड़ टोली व मुसहर टोली सहित कई अन्य जगहों पर शराब को ले छापेमारी की।हालांकि इस दौरान कहीं से शराब की बरामदगी नहीं हुई। मगर पुलिस की लगातार छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है । नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना क्षेत्र में शराब के मामले अब बहुत कम हो गये हैं। सभी शराब कारोबारियों से कहना है कि सुधर जाएं नहीं तो उनकी जगह जेल के सलाखों के बीच होगी। कमाने के बहुत सारे रास्ते हैं। इमानदारी पूर्वक काम करें तथा समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करें।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post