विभिन्न थाना में जब्त शराब को नगर थाना में किया गया विनष्ट


बगहा । पुलिस जिले के नगर थाना सहित अन्य 6 थानों में विभिन्न कांडो में जब्त लगभग 550  लीटर शराब को नगर थाना परिसर में उत्पाद विभाग के अधिकारी पिंटू कुमार के उपस्थिति में विनष्ट किया गया। उत्पाद अधिकारी पिंटू कुमार ने बताया बगहा नगर थाना, चौतरवा, वाल्मीकिनगर, भैरोगंज, नौरंगिया, एवं पटखौली में विभिन्न कांडो में जब्त शराब को विनष्ट किया गया। जिसमें बगहा नगर थाना से 247 लीटर, चौतरवा से 120 लीटर, नौरंगिया से 58 लीटर, भैरोगंज से 23 लीटर, पटखौली से 19 लीटर तथा वाल्मीकिनगर से जब्त 89 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब शामिल हैं। मौके पर नगर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह, एसआई सृरेश कुमार, मो सलाउद्दीन, नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय मिश्र सहित अन्य थानाध्यक्ष एवं थाना के कर्मी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post