फिर विद्यालय चलें हम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

बगहा।प्रथम संस्था चाइल्डलाइन के सदस्यों के द्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैरोगंज हिंदी बगहा एक मे जागरूकता अभियान चलाया गया । जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य फिर से स्कूल चले हम । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके आसपास के जितने भी बच्चे हैं । उनको जागरुक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम  से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । ताकि वैसे लोग जो अपने बच्चों को विद्यालय में न भेजकर बकरी चराने या अन्य कामों में लगाते हैं । वे भी अपने बच्चों को विद्यालय भेजेंगे । वही प्रथम संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार ने बताया कि यह जागरूकता रैली से बहुत लोग प्रभावित हुए और अपने बच्चे को विद्यालय भेज रहे हैं । रैली में चाइल्ड लाइन नरकटियागंज के चंदन कुमार गौतम के द्वारा बताया गया कि बच्चों को विद्यालय से जुड़ने के लिए रैली की योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा इससे समाज पर एक अच्छा प्रभाव पड़ेगा । रैली में चाइल्डलाइन के मितू कुमार पाठक तथा विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे । 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post