एसीपी सहित कई अन्य मांगों को लेकर चौकीदार-दफादार दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने आज पटना के लिए करेंगे प्रस्थान

रजौन (बांका):बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 में संशोधन कर दफादार चौकीदार का वेतन, निलंबन जिलाधिकारी के अधीन रहने देने, वर्ष 1990 से 5 मार्च 2014 के पूर्व शेष बचे सेवानिवृत्त दफादार चौकीदारों की आश्रितों की बहाली का प्रावधान नियमावली से करने एवं दफादार चौकीदार पर प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए बिहार के चौकीदार दफादार 21 एवं 22 दिसंबर को पटना गर्दनीबाग पहुंचकर धरना प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं। बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान एवं रजौन थाना के धनंजय पासवान ने बताया कि चौकीदार दफादार की सबसे बड़ी समस्या वर्ष 1990 से 5 मार्च 2014 के पूर्व शेष बचे सेवानिवृत्त तथा तार चौकीदारों के आश्रितों की बहाली तथा पूर्व में चयनित चौकीदारों की नियुक्ति का है। पंचायत वर्ष 2005 से ही अनवरत संघर्ष करती आ रही है। सरकार द्वारा चौकीदारों को सुरक्षा देने का कोई उपाय नहीं हो रहा है। जग जाहिर है पुलिस दफादार चौकीदारों का शोषण करते आ रही है। नियमावली 2019 बनते ही इसमें और इजाफा हुआ है। थाना प्रभारी खुलेआम गाली गलौज तथा मारपीट शुरू कर दिए हैं। धमकी दिया जाता है 24 घंटे में निलंबित करा दूंगा। बिहार सरकार का आदेश है कि दफादार चौकीदार से डाक ड्यूटी ,बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉउट बंद कराकर बीट में ड्यूटी लगाने का। इसके बाद भी चौकीदार दफादार से यह सारे काम करवाते आ रहा है। चौकीदार दफादार को 30 वर्ष बीतने के बाद एसीपी का लाभ नहीं मिला है। आज तक एक भी चौकीदार दफादार को प्रोन्नति नहीं दी गई है। यह सभी मांगों को लेकर बिहार सहित बांका जिले के चौकीदार दफादार पटना गर्दनीबाग में 21 एवं 22 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए 20 दिसंबर सोमवार को भागलपुर फरक्का एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके लिए चौकीदार विधिवत थानाध्यक्ष को धरना प्रदर्शन में जाने के लिए लिखित जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर चौकीदार धनंजय पासवान,रंजीत पासवान, मुकेश पासवान, लाल मोहन पासवान, राकेश पासवान,मीना कुमारी, विजय पासवान, चूड़ामन पासवान सहित रजौन नवादा सहायक थाना के सभी चौकीदार दफादारों  ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए दो दिवसीय धरना प्रदर्शन पटना गर्दनीबाग में भाग लेने की बात कही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post