श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ सफल आयोजन

रजौन (बांका): बिहार कॉन्सिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी एवं बिहार मैथमेटिकल सोसाईटी के संयुक्त तत्त्वाधान में 22 दिसम्बर बुधवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को गणित विषय में अभिरूचि उत्पन्न करने, रोचक बनाने एवं कैरियर के रूप में संभावनाओं पर श्रीनिवास रामानुजन टैलेन्ट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को रजौन प्रखंड के जगदीशपुर सनहौला सड़क मार्ग कोतवाली चौक स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में कुल 100 पंजीकृत छात्रों में 65 छात्रों ने हिस्सा लिया, वहीं द्वितीय चरण में कुल 64 पंजीकृत छात्रों में से 28 छात्रों ने हिस्सा लिया तथा तृतीय चरण में कुल 10 पंजीकृत छात्रों में से 4 छात्रों ने ही हिस्सा लिया है। बता दें कि प्रतियोगिता परीक्षा के तीनों श्रेणी में सफल करने वाले छात्रों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को नगद एक हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र राज स्तर पर तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 700 व 500 रुपया नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र 22 दिसंबर दिन बुधवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के तहत प्रदान किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य प्रो.सुनील चंद्र साह एवं संस्थानिक संयोजक डॉ. जेपी महतो के देखरेख में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए सेनीटाईजर के साथ-साथ मास्क का वितरण भी किया गया। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांका के प्राचार्य प्रो. सुनिल चंद्र साह के द्वारा गठित समिति के रूप में संस्थानिक संयोजक डॉ. जेपी महतो, डॉ. रानी बेगम, प्रो. बीरबल, प्रो. संदीप, प्रो. दिनकर, प्रो.राजीव, प्रो. राकेश, प्रो. उपेंद्र, प्रो. प्रिंस, डॉ. उपेंद्र साह, प्रो. शाहजहाँ कमाल एवं संस्थानिक कर्मी सूरज कुमार कश्यप, राजेश कुमार, रोहित रमण, गौतम रजक, प्रशांत, सुमित, सत्यम, सन्नी, गौरीशंकर आदि प्रशासनिक गतिविधियों में सराहनीय सहयोग करने में लगे हुए थे ।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post