रजौन(बांका ):सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में गुरुवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया से आई एक प्रसूता ने बगैर लिंग वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म होते ही प्रसूता के परिवार वालों के बीच अफरा तफरी मचा रहा। जच्चा और बच्चा को सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बेहतर इलाज के लिए जच्चा-बच्चा को भागलपुर का मायागंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पूछने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि बच्चे का लिंग स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
रिपोर्ट: केआर राव