प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि विभाग के साथ किया ऑनलाइन वर्चुअल संवाद

रजौन (बांका): प्राकृतिक खेती को बढ़ावा एवं प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन वर्चुअल संवाद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड कृषि विभाग के अधिकारी, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर, किसान सलाहकारों ने आईटी भवन स्थित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सदन में प्रधानमंत्री के ऑनलाइन वर्चुअल संवाद में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन वर्चुअल संवाद करते हुए किसानों की आय दोगुनी से तीन गुनी करने के लिए प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा इसके अलावे देसी गाय पालन करने से गोमूत्र, गोबर से जैविक खेतों का उर्वरा शक्ति बढ़ाने की बात कही। प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में कहा कि रासायनिक खेती के स्थान पर प्राकृतिक और जैविक खेती कर किसान अपने आय की क्षमता बढ़ाते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ला सकता है। इस मौके पर बीटीएम राजीव प्रसाद सिंह, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह पटेल, उदय कुमार सिंह, छाया भारती, प्रखंड कृषि कार्यपालक सहायक उज्जवल कुमार, किसान सलाहकार रविकांत राहुल, शालिनी, प्रवीण कुमार सिंह, शशि भूषण पांडेय, अस्ताचल, अवनीकांत, संतोष कुमार, आशीष, सुप्रिया, बबलू रजक, विपिन कुमार शर्मा सहित कृषि विभाग के सभी किसान सलाहकार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post