भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती



शंभूगंज (बांका)शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भाजपा के संस्थापक सह भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई। जिसमें शंभूगंज मुख्यालय के अलावा वैदपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 105 पर विभिन्न गांवों के भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने आदर्श महापुरुष वाजपेई जी को नमन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह , जिला मंत्री सोनू कुमार शर्मा,  सिंह,मंडल महामंत्री रविश कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष चंदन कुमार, नरेंद्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, विकास ठाकुर, दिलीप साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post