नाली का पानी घरो में लोग परेशान

 बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 11 में नाली का पानी आसपास के घरो में घुसने की शिकायत बीडीओ राकेश कुमार से किया गया है। ग्रामीण अशोक शर्मा सहित अन्य ने बताया कि पंचायत समिति की योजना से पूर्व की बनी सड़क पर फिर से सड़क बना कर नाली बना कर पर ढक्कन नही देकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिस कारण अब पानी नाली से भर कर घरो के अंदर जा रहा है। जिससे बदबू के साथ पानी से होकर घरो में जाना पड़ रहा है।और लगातार शिकायत के बाद भी इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। निवर्तमान प्रमुख रवीश कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने गांव वालों कि सहमति से इस नाली का निर्माण कराया है।लेकिन कुछ परिवार के घर के निकासी का नाला जाम हो जाने से उसके घर का पानी नाली में नही जा रही है।और उसी के घर का पानी वापस जा रहा है। नये योजना में अगर नाली सफाई की राशि आने पर उसे साफ करा दिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post