रजौन, बांका: रविवार को दीप नारायण सिंह कॉलेज भूसिया परिसर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बिहार पटना सह पुलिस अवर निरीक्षक एवं प्रारक्ष अवर निरीक्षक संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2021 का दो पाली में ली गई। कॉलेज प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह ने बताया अवर निरीक्षक संजू प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के प्रथम पाली में 400 में से 69 अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में 400 में से 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पाली में 800 में से 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं 668 परीक्षार्थी प्रजेंट पाए गए। शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी अशोक कुमार, स्टैटिक्स दंडाधिकारी धोरैया प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आनंद भूषण, बांका बाल विकास परियोजना महिला पर्यवेक्षिका रूबी रानी की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों का मोबाइल सहित अन्य किसी भी प्रकार की सामग्रियां अंदर नहीं ले जाने दिया जा रहा था। कॉलेज प्राचार्य ने बताया दरोगा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा 2021 के लिए 12 कमरों का उपयोग किया गया। जिसमें कॉलेज के ही 25 वीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र के बाहर काफी संख्या में चौकीदार पुलिस बल दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तैनात दिख रहे थे। इस प्रकार शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त माहौल में दरोगा की परीक्षा दोनों पाली में संपन्न हो गई। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई बजे से 4:30 के बीच संपन्न हुई। दोनों पाली के परीक्षा आवर् तक जैमर लगा देने की स्थिति में परीक्षा केंद्र के भीतर बाहर मोबाइल सेवा ठप कर दिया गया था।
रिपोर्ट:केआर रावव