बसवाड़ा गांव का आपसी गोतियारी विवाद पहुंचा थाना

रजौन,बांका: कठचातर - लीलातरी पंचायत अंतर्गत बसवाड़ा गांव में रविवार की सुबह 7 बजे आपसी गोतियारी विवाद में हुई मारपीट के क्रम में दोनों पक्ष की ओर से कई लोग जख्मी हो जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष विभीषण यादव की पत्नी कुसुम देवी के बयान पर मनोज यादव, रामप्रवेश यादव, सुनीता देवी, एवं मंजू देवी को आरोपित किया गया है। दर्ज बयान में कुसुम देवी ने गाली गलौज लाठी-डंडे लोहे की खंती से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है ।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मनोज यादव ने संजय यादव, कुसुम देवी ,सागर कुमार के विरुद्ध मारपीट करते हुए सोना की आभूषण छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post