लूट कांड एवं बालू मामले से संबंधित तीन आरोपित भेजे गए जेल

रजौन,बांका : रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने केस के अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस बलों के सहयोग से लूट कांड के फेरारी आरोपित रजौन थाना कांड संख्या 492/2020 के आरोपित बाराहाट थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव के दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत रविवार रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया है।वहीं बालू मामले में रजौन थाना कांड संख्या 502 /2021 के आरोपित जीतन यादव एवं रजौन थाना कांड संख्या 261 /2021 मामले के आरोपित निलेश यादव दोनों ग्राम सिकान पुर को भी गिरफ्तार कर कोरोना जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बालू मामले के आरोपी जीतन यादव एवं निलेश यादव ने कोरोना जांच करवाने आए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बताया कि महादेव एनक्लेव जानबूझकर 350 के स्थान पर 700 एवं 1400 सेफ्टी के स्थान पर 2800 से तीन हजार रुपए बालू का चालान के नाम पर लेता है। जिसे कोई देखने सुनने वाला नहीं है। बांका जिले में कोई कर कारखाने रोजगार नहीं रहने की वजह से यहां के पढ़े-लिखे युवाओं को कोई रोजगार मजदूरी नहीं मिल रहा है। खनन परिवहन एवं पुलिस जानबूझकर युवाओं के जिंदगी पर हाथ धोकर लगा हुआ है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post