रजौन,बांका: नवादा सहायक थाना पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर तलाशी के क्रम में जगदीशपुर -सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक के समीप टेंपो की तलाशी लेने के क्रम में रॉयल चैलेंज ब्रांड का विदेशी शराब375 एमएल का 313 बोतल के साथ टेंपो चालक मधेपुरा जिला अंतर्गत आजमनगर वार्ड नंबर 7 लक्ष्मा गांव के राजकुमार सिंह को हिरासत में ले लिया गया। इस अभियान में अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव के नेतृत्व में नवादा सहायक थाना के सशस्त्र बल साथ थे । नवादा सहायक थाना में अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव के बयान पर मामला दर्ज करते हुए शराब तस्कर टेंपो चालक राजकुमार सिंह को कोरोना जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया गिरफ्तार शराब तस्कर टेंपो चालक राजकुमार सिंह को नवादा सहायक थाना के अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर सनौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक के समीप तेज रफ्तार में सनहौला की ओर से आ रही टेंपो में तलाशी के क्रम में विदेशी शराब रॉयल चैलेंज ब्रांड के 213 बोतल 375 एमएल का बरामद किया गया है। विदेशी शराब गोड्डा जिले से लेकर भागलपुर के रास्ते अपने घर आलमनगर मधेपुरा जा रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव