कटोरिया (बांका)- एसपी अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा रविवार को फीता काटकर सुईया के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। नव निर्मित भवन सुईया के घुठिया स्थित पावर ग्रिड के पीछे बनाया गया है। इस दौरान पुलिस बलों द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी द्वारा नए थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह के साथ थाना भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के तीनों तलों में बने कमरे, किचन, प्रसाधन का निरीक्षण दिया। वहीं कुछ कमियां पाए जाने पर संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान छत पर लगे वाटर टैंक की पाइप को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। बता दें कि 2.30 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। भवन में थाना ऑफिस, अनुसंधान कक्ष, सिरिस्ता, महिला पुरुष बैरक, आग्नतुक कक्ष के अलावा पुलिस कर्मियों की रहने की व्यवस्था उपलब्ध है। बता दें कि इससे पूर्व सुईया थाना एक सरकारी धर्मशाला में चल रहा था। जिसमें मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी थी। गिरफ्तार कर लाने वाले कैदियों को रखने के लिए हाजत नहीं था। उन्हें कमरे में बंद किया जाता था। चाहे कोई चोर हो या वांटेड मुजरिम, उसे उसी कमरे में बंद किया जाता था। जिसके दरवाजे की भी स्थिति जर्जर थी। लेकिन नए भवन में महिला एवं पुरुष के लिए अलग- अलग हाजत बना हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा पकड़कर लाये गए गाड़ियों की जगह भी थाना परिसर में है।मौके पर एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय, संवेदक सुनील कुमार सिंह, अनि रामाश्रय प्रसाद, हरेंद्र यादव सअनि विपिन यादव मौजूद थे।
कटोरिया से अरविंद सिंह की रिपोर्ट