घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

 कटोरिया (बांका)  कटोरिया थाना क्षेत्र के डहुआघाट गांव में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर गांव के स्व महावीर यादव के पुत्र समर यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें थाना क्षेत्र के बदासन गांव के रूपेश यादव के अलावा पलनियां गांव के संदीप यादव एवं मंटू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया है कि रविवार सुबह सभी नामजद अभियुक्त शराब के नशे में धुत्त होकर आया और आवेदक के साथ मारपीट की। साथ ही घर में रखी बाइक का तार को तोड़कर, उसकी चाबी लेकर चला गया। वहीं आवेदक को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post