रजौन (बांका),:भारत सरकार के केंद्रीय नीति आयोग की टीम ने गुरुवार को रजौन प्रखंड पहुंचकर बाल विकास, शिक्षा एवं कृषि आदि से अद्यतन जानकारी ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीति आयोग की केंद्रीय टीम के साथ बाल विकास जिला प्रोग्राम पदाधिकारी हेमा चौधरी, सीडीपीओ सुनीता कुमारी एवं बांका जिला नीति आयोग के अधिकारी भी साथ थे। नीति आयोग की टीम द्वारा सर्वप्रथम रजौन थाना मार्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 61 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी सेविका कुमारी नेमिषा, सहायिका लुखो देवी हलवा बना कर केंद्र की बच्चों को खिला रही थी। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया रजौन मुख्य बाजार का केंद्र रहने की वजह से 20 बच्चे के स्थान पर प्रतिदिन 25 से अधिक आ जाता है। इसके बाद नीति आयोग की टीम ने इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी एवं आदर्श मध्य विद्यालय धौनी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में बच्चों की काफी कम उपस्थिति पाई गई। नीति आयोग की टीम ने स्मार्ट क्लास के अंदर प्रवेश कर भी स्मार्ट क्लास में तैनात पवन कुमार पंडित से जानकारी ली है। वैसे स्मार्ट क्लास में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी मैं नवम एवं दशम कक्षा में 650, 11वीं एवं 12वीं कक्षा में 160 बच्चे नाम अंकित है। किसानों का धान कटनी का समय रहने की वजह से विद्यालयों में करीब 50 छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस में पाया गया। विद्यालय में नवमी एवं दसवीं कक्षा में 9 शिक्षकों में से 7 शिक्षक उपस्थित तथा एक आर्मी 12वीं में 8 शिक्षक में से 4 शिक्षक सीएल पर एवं एक शिक्षक पंचायत मतगणना कार्य में थे। आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को सर जमीन पर पठन-पाठन करते हुए पाया गया। नीति आयोग की टीम ने बताया है कि सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा इतना खर्च की राशि उपलब्ध कराने के बाद भी विद्यालय के बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर है। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर गौतम गोविंद को प्रभार देकर शिक्षा विभाग के काम से बांका गए हुए थे। जबकि आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ को भी अनुपस्थित पाया गया है। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी में गौतम गोविंद, फिरोज आलम, अशफाक अहमद, रामचंद्र कापरी, राजीव कुमार सिंह, पवन कुमार पंडित, प्रीति, सुनीता अनामिका, अर्चना, अतिथि शिक्षक रंजीता कुमारी, संदीप झा, कौशल शर्मा, प्रधान लिपिक जयशंकर राउत, आदेशपाल मिथुन पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। नीति आयोग केंद्रीय टीम रजौन के शिक्षा व्यवस्था से काफी असंतुष्ट दिख रहे थे। खासतौर पर आदर्श मध्य विद्यालय धौनी का निरीक्षण के क्रम में काफी अनियमितता को पाकर खेद जनक स्थिति जताया है।
रिपोर्ट:केआर राव