गरुड़ा ऐप द्वारा ऑन-द-स्पॉट चेक लिस्ट निष्पादन के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

रजौन (बांका): शनिवार को आईटी भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल परिसर में गरुड़ा ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्धिकरण करने एवं एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करवाने के लिए प्रपत्र- छह, सात, आठ एवं आठ (क) चेक लिस्ट निष्पादन के लिए ऑन द स्पॉट पर प्रशिक्षण प्रखंड के सभी 159 मतदान केंद्र के बीएलओ को बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में दी गई। प्रशिक्षण के क्रम में उपस्थित सभी बीएलओ को गरुड़ा ऐप के माध्यम से चेक लिस्ट निष्पादन ऑन द स्पॉट पर व्हाट्सएप मोबाइल पर जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, कौशल किशोर, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार द्वारा विस्तृत तरीके से दी गई। इस क्रम में गरुड़ा ऐप के माध्यम से प्रपत्र भरने एवं अभिलेख संधारण के लिए प्रपत्र के पंजी में चेक लिस्ट निष्पादन के लिए बताया गया। इस मौके पर बीएलओ मनोज कुमार, प्रमोद हरिजन, सुबोध हरिजन, करुणा कुमारी, अनिता कुमारी, मोहम्मद बुरहान अंसारी, पवन कुमार,सचित कुमार सहित सभी बीएलओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post