डीएम के आदेश पर पुनसिया भूआसन तथा सोहरा पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सीओ ने कराया आन-द-स्पॉट सरकारी अमीन से मापी

रजौन (बांका): पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग पुनसिया बस्ती स्थित सड़क के दक्षिण भूआसन तालाब एवं गांव से पश्चिम उत्तर दिशा में अवस्थित सोहरा पोखर तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुहर्ष भगत से सिंचाई समस्याओं आदि को लेकर शिकायत की गई थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को सीओ मुहम्मद मोइनुद्दीन एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने अपने सरकारी अंचल अमीन सुरेंद्र राउत, मुहम्मद महमूद आलम, अंचल निरीक्षक बाल मुकुंद दास, अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, राजस्व हल्का कर्मचारी अरविंद कुमार, विनोद मिश्र सहित अन्य के सहयोग से दोनों तालाबों की मापी कराई गई। सीओ मुहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया अंचल अमीन के द्वारा मापी के क्रम में भुआसन तालाब की एक भी इंच जमीन अतिक्रमण नहीं मिला। जबकि गांव के पश्चिम सड़क से उत्तर दिशा में अवस्थित सोहराब पोखर को 40-45 व्यक्तियों द्वारा तालाब के भिंड अतिक्रमण किया गया है। तलाब के भिंड पर मंदिर, शिवालय, स्कूल तक बना हुआ पाया गया है। भूआसन तालाब की जमीन गैरमजरूआ खास पुनसिया मौजा के खाता 648, खसरा 1485 पर  तीन एकड़ 24 डिसमिल, खसरा 1486 पर 53 डिसमिल एवं खसरा 1484 पर 71 डिसमिल जमीन सरकार के खतियान जमाबंदी रजिस्टर पर अंकित है। इस प्रकार सोहरा पोखर खाता 648, खसरा- 1114 पर 4 एकड़ 17 डिसमिल एवं खसरा- 1113 पर 3 एकड़ 3 डिसमिल है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post