दिव्यांग शिविर में 14 आवेदको में से 4 को दिया गया प्रमाण पत्र

रजौन (बांका): रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में माह के दूसरे शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग शिविर के मेडिकल टीम में रजौन सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. ललन कुमार एवं नव पदस्थापित डॉक्टर कुमारी स्नेहलता शामिल थे। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार कुमार ने बताया दिव्यांग शिविर में 14 दिव्यांगों ने आवेदन किया था। मेडिकल गठित टीम द्वारा जांच के क्रम में चार दिव्यांगों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। दिव्यांग शिविर में प्रखंड स्वास्थ्य प्रशिक्षक आदित्य नाथ झा, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, कैलाश राम, बीआरसी प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद दिव्यांगों को एक दूसरे को सहयोग करने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी ओर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि शनिवार को रजौन हेड क्वार्टर सीएचसी सहित सात स्थानों पर विशेष कैंप के माध्यम से 350 लोगों को कोरोना का पहला एवं दूसरा टीका लगाया गया है। इस मौके पर एएनएम लीलू भारती, सुमन कुमारी आदि स्वास्थ्य कर्मी एवं एएनएम लगा रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post