रजौन,(बांका): रजौन प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मण्डलीय शिक्षकों का शनिवार की अपराहन आदर्श मध्य विद्यालय धौनी परिसर में आपसी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अनीष कुमार कर रहे थे। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों के 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में नूतन वर्ष 2022 के आगमन पर आगामी धरना 8 जनवरी 2022 के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में शारीरिक शिक्षक का लंबित वेतन अबतक नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया गया। मध्यान्ह भोजन योजना से प्रधानाध्यापक व प्रभारियों को मुक्त करने, नियोजित शिक्षकों का वार्षिक सेवा संपुष्टि, हड़ताल अवधि व बकाया वेतन के भुगतान आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आदर्श मध्य विद्यालय धौनी प्रधानाध्यापक सह डीडीओ प्रदीप कुमार को शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद करने के लिए नामित किया गया। बैठक में शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर चर्चा व रणनीति बनायी गई। बैठक का संचालन राजीव कुमार कर रहे थे। बैठक में प्रखण्ड सचिव भारतेन्दु, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार अकेला, सचिव अमित कुमार, मिकेश कुमार, मो. गिलानी, राज्य प्रतिनिधि दिवाकांत यादव, राजीव रंजन, वशिष्ठ चंद्र नंदी, गणपति शर्मा, शिवनारायण दास, विद्यानंद सिंह,निरंजन कुमार रंजन, वरूण कुमार, प्रशांत झा, विरेंद्र कुमार यादव, भवानी शंकर, बीआरपी संजय झा, प्रवीण कुमार, पिताम्बर साह, विवेक कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव