रजौन (बांका):पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत के झिटका गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब 3 लोग जख्मी हो गए। इस घटना में एक पक्ष के जहां मानिक यादव एवं कल्याणी देवी जख्मी है। वहीं दूसरे पक्ष से सहेला देवी जख्मी है। सभी जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। इस घटना में विशेष रुप से जख्मी मानिक यादव एवं कल्याणी देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। मारपीट के इस मामले को लेकर दोनों ही पक्षों से प्राथमिकी हेतु थाने में आवेदन दिया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव