पिकप से गिर कर युवक की मौत शादी समारोह में देवघर जा रहा था।

 बांका:  जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गेड़ाटीकर गांव के एक परिवार में शादी समारोह का आयोजन था।   इसके लिए परिवार के सभी सदस्य एक पिक अप पर सवार होकर बाबाधाम शादी समारोह में जा रहे थे। कटोरियाा से आगे बढ़तेे ही पिकअप की छत पर बैैठकर यात्रा कर रहा एक युवक अचानक राजवाड़ा रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर गिर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो हो गई ।मृतक युवक शिव चरण दास का 25 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार दास बताया जाता है। उस युवक की मौत के बाद शादी समारोह में शामिल होनेेे जा रहे परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक मोहन कुमार का दिल्ली में अपनी पढ़ाई केेे साथ साथ पार्ट टाइम नौकरी भी करता था।


घटना की खबर के बाद थानाध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।वही शादी समारोह की खुशी पूरी तरह गम में बदल गयी। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post