डीएन सिंह कॉलेज में सीडीएस बिपिन रावत के याद में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

रजौन (बांका):तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 13 लोगों के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को डीएन सिंह महाविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सेना के 11 जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रो. अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राव, संजय प्रसाद सिंह, शंभू चौधरी, उग्रमोहन दास, राकेश दास के अलावे वीरेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, श्याम बिहारी सिंह, धनंजय प्रसाद सिंह, मुनेश्वर यादव सहित कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा  उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post