विद्युत विभाग की टीम ने 55 विद्युत उपभोक्ताओं का किया जांच

रजौन (बांका):शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने कैंप करते हुए  55 विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन से लेकर विद्युत मीटर आदि का जांच किया है। निरीक्षण टीम में रजौन कनीय अभियंता राजीव रंजन, मोबाइल वैन चंदन कुमार,विद्युत सुपरवाइजर राजा राय, मानव बल महेश देव मिश्रा, उदयकांत पंझा, चंदन लाइनमैन चंदन, गौतम आदि मुख्य रूप से शामिल थे। कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया निरीक्षण के क्रम में 50 हजार रुपए राजस्व की वसूली भी की गई है। विद्युत वक्ताओं के डोर टू डोर घर पहुंच कर टोंग टेस्टर सहित अन्य विद्युत उपकरणों से विद्युत चोरी आदि का निरीक्षण कर रहे थे। रजौन बाजार कठौन मोड़ से लेकर कई ज्वेलर दुकानों पर पहुंचकर मीटर आदि का निरीक्षण किया है। ज्वेलर्स सहित कई दुकानदारों का निरीक्षण करते हुए पहले का बकाया बिजली बिल चुकता नहीं करने की स्थिति में विद्युत डिस्कनेक्ट कर देने की चेतावनी भी दिए जा रहे थे। इस कारण बाजार के विद्युत उपभोक्ताओं में काफी हड़कंप का नजारा देखा जा रहा था। एक अलग विद्युत मामले में गुरुवार को विशेष छापेमारी दल का गठन करते हुए कनीय अभियंता राजीव रंजन ने विद्युत चोरी के आरोप में बड़ी बखड्डा गांव की बेबी देवी पर पहले का बकाया 5256 सहित 9414 रुपया का जुर्माना लगाया है। पीपराडीह गांव मैं घरेलू परिसर में विद्युत चोरी के आरोप में सिबल साह पर 28 हजार 752 रुपए का जुर्माना लगाया है। विद्युत चोरी छापेमारी दल में बांका असैनिक सहायक अभियंता कुणाल कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेलहर लाइनमैन मोहम्मद तैयब अली आदि मानव बल शामिल थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post