रजौन (बांका): नवादा सहायक थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना मिलने पर सकहारा गांव पहुंच कर मनोज यादव का 21 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार यादव को खदेड़ कर पकड़ा। तलाशी लेने के क्रम में प्रीतम कुमार यादव के पास से देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस मिला। थाने में पीएसआई चंदन कुमार के बयान पर मामला दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने कोरोना जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक अलग मामले में नवादा सहायक थाना सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने शराब से धुत पदमपुर गांव के जितेंद्र कुमार मंडल को हिरासत में लिया गया। थाना अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां द्वारा रजौन थाना भेज कर ब्रेथ एनालाइजर अल्कोहल मशीन से अल्कोहल जांच करवाया गया। जांच में अल्कोहल की मात्रा काफी अधिक पाए जाने की स्थिति में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव