रजौन (बांका):वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना काल से बचने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को जिन 11 लोगों द्वारा कोरोना का दूसरा डोज निर्धारित समय सीमा के एक सप्ताह पूर्व लिया गया था। ऐसे लोगों को लकी ड्रा में शामिल करते हुए प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप में 10 लोगों को इंसुलेटेड मिल्टन वाटर का बोतल एवं एक व्यक्ति को जाड़े का कंबल दिया गया। पुरस्कार का वितरण बीडीओ राजकुमार पंडित, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन द्वारा दिया गया इस मौके पर फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर केयर इंडिया के प्रणोपम कुमार सिंह, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम आदि उपस्थित थे। लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार वितरण को लेकर कोरोना का दूसरा टीका लगवाने वालों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर चिन्हित स्थानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।बीडीओ राजकुमार पंडित एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कोरोना का दूसरा टीका निर्धारित समय के एक सप्ताह पूर्व लेने वाले लोगों को ऑटोमेटिक सिस्टम के आधार पर लकी ड्रा में शामिल कर लिया जाता है।
रिपोर्ट: केआर राव