ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार हुआ जख्मी

रजौन (बांका):भागलपुर मंदारहिल रेलखंड पर खैरा-पतसौरी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार राजू दास नामक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक रजौन पंचायत के मिर्जापुर निवासी छट्ठू दास का पुत्र बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक कान में मोबाइल का एयर फोन लगाकर साइकिल से कटियामा जा रहा था। ट्रेन आने के पूर्व ही फाटक मैन द्वारा रेलवे का फाटक लगा दिया गया था। कहा जा रहा है कि युवक ने फाटक के नीचे से साइकिल पारकर रेलवे लाइन क्रॉस करना चाह रहा था इसी बीच हुआ है ट्रेन की चपेट में आ गया और जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post