प्रमुख के तीन दावेदारों की चर्चा

 बांका: चांदन प्रखंड में पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जिंदाबाद के जयघोष से निकल कर अब विजेता प्रतिनिधि प्रमुख,उपमुखिया,औऱ उपसरपंच के लिए अपनी जुगत बिठाने में लग गए है। हर पंचायत मे उपमुखिया उपसरपंच की दौड़ तेज हो गयी है। वही प्रखंड स्तर पर प्रमुख चुनाव की भाग दौड़ सबसे तेज हो गयी है।प्रखंड में कुल 20 पंसस सदस्य है जिसे प्रमुख के चुनाव में मतदान करना है।जिसके लिए लगातार पंसस के विजेता को अपने पक्ष में करने के लिए घर घर जाकर सम्पर्क में करने का प्रयास कर रहे है।अब तक प्रखंड प्रमुख के लिए जिस नामो की चर्चा हो रही है।उसमें  सबसे ऊपर पूर्व प्रमुख रविश कुमार के अलावे धनुवसार की पंसस सदस्या स्वीटी सिह के अलावे दक्षिणी बारने से पंसस छोटेलाल भगत का नाम भी आ रहा है।तीन उम्मीदवार अपने पक्ष में सदस्यों  की संख्या अधिक से अधिक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। अब देखना है इस उम्मीदवार का दावा प्रमुख बनने का सफल होता है।माना जाता है कि प्रमुख पद के लिए स्थानीय विधायक भी भीतर भीतर लगातार प्रयास करते है। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post