बांका:सीडीएस बिपिन रावत के असामयिक निधन पर प्रखंड के कई स्कूलों में शोक सभा आयोजित किया गया। सबसे मुख्य शोकसभा कार्यक्रम सन्त मेरिज स्कूल में आयोजित हुई।जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर सेना के सीडीएस बिपिन रावत उसकी पत्नी और सभी मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।इस प्रकार का शोकसभा में कई सरकारी एंव निजी विद्यालय में आयोजित किया गया।जिसमें शिक्षकों ने सेना प्रमुख के कई अति महत्वपूर्ण कारनामो की जानकारी बच्चों को देते हुए उन्हें देश का महान विभूति बताया।