मोतिहारी में शांतिमय वातावरण में मतगणना कार्य प्रारंभ

मोतिहारी: पंचायत आम चुनाव 2021 का 10 वें चरण का मतदान 8 दिसंबर को संपन्न कराए गए थे। मतगणना शुक्रवार की सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिमय वातावरण में  संपन्न कराया जा रहा है । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचयात) -सह- जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना कार्यो का मॉनिटरिंग किया जा रहा है।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मोतिहारी में बनकटवा, चिरैया एवं बंजरिया प्रखंड की हो रही है मतगणना। मतगणना केंद्र पर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है जांच । जनप्रतिनिधियों को सेफ गेट से कराई जा रही है प्रवेश । जिलाधिकारी  द्वारा मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतगणना कार्य स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिलाधिकरी ने काउंटिंग के दौरान शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उक्त मौके पर  अपर समाहर्ता ,पुलिस उपाधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पंचायती राज पदाधिकारी के साथ- साथ सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

रिपोर्ट: समाचार संपादक द्वारा प्रस्तुत

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post