विज्ञान मेला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

 कटोरिया (बांका)कटोरिया हाई स्कूल स्थित 

बीआरसी में बुधवार को विज्ञान मेला व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 6 से 8 एवं उच्च विद्यालय के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मध्य विद्यालय की प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कधार के बच्चों द्वारा बनाए गए एनीमल सेल का प्रोजेक्ट को प्रथम एवं आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया के छात्र- छात्राओं द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक सर्किट के प्रोजेक्ट को दूसरा स्थान मिला। क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय इनारावरण के कुंदन कुमार ने पहला, आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया की प्रीति कुमारी को दूसरा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठौन ने तीसरा पुरस्कार दिया गया. वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवरमोह के छात्र- छात्राओं के डीप इरिगेशन के प्रोजेक्ट को प्रथम एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया के बच्चों के विंड व्हील को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोल्हासार के जितेंद्र कुमार को प्रथम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इनारावरण की वंदना कुमारी को दूसरा  एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की मनिता कुमारी को क्विज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला. मौके पर बीआरपी नरेश ठाकुर, शिक्षक तुलसी दास, शिक्षक अजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह, चिरंजीव कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post