राजवाड़ा एवं भेलवा की टीम ने जीते मैच  

 कटोरिया (बांका) कटोरिया के बैरीसाल मैदान पर क्रिकेट टुर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को पहला मैच राजवाड़ा एवं हड़हार टीम के बीच खेला गया। जिसमें राजवाड़ा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । राजवाड़ा टीम ने निर्धारित 14 ओवर में  9 विकेट खोकर 141 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी हड़हार टीम ने 14 ओभर में 61 रन बनाकर आल आउट हो गया । लक्ष्य का पीछा कर रही राजवाड़ा की टीम ने मैच जीत लिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के बिट्टू कुमार को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं दूसरा मैच ककवारा एवं भेलवा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें ककवारा टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ककवारा की टीम 14 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। जवाबी पारी खेलने उतरी भेलवा की टीम ने 13 ओवर 5 गेंद 108 पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के अमरजीत कुमार मैन आफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील शर्मा एवं महेश यादव उर्फ सुपाड़ी ने निभाई। जबकि स्कोरर की भूमिका में चिरंजीवी एवं अकाश थे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक पंकज कुमार, हितेश सिंह अन्य सराहनीय भूमिका रही।       


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post