स्कूटी एवं बाइक की सीधी टक्कर में दो जख्मी

 कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण भोरसार भेलवा मुख्य सडक मार्ग पर करडा गांव के निकट शराब के नशे में धुत होकर एक बाइक चालक युवक ने स्कूटी मैं सीधी टक्कर देने से उस पर सवार 1 बच्चे सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मी में गंगाधर यादव एवं आयुष कुमार ग्राम पिपरा भोरसार भेलवा थाना कटोरिया शामिल है घटना के संबंध में कटोरिया थाना में संजय कुमार जयसवाल की पत्नी शालू देवी ने आवेदन देकर करडा गांव शंकर यादव के पुत्र दुर्योधन यादव के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि आवेदक शालू देवी ने बताया कि अपने बच्चे को चेचक बीमारी हो जाने के चलते उसका इलाज कराने चांदन जा रहे थे जैसे ही करडा गांव के निकट पहुंचे सामने से एक बाइक चलाक शराबी ने धक्का मार दिया धक्का लगते ही स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया स्थानीय लोगों के सहयोग से इनारावरण पहुंचाया गया जहां से पुलिस द्वारा कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया घटना को लेकर शराबी युवक काफी दबंग किस्म का है उल्टे हम लोगों को मारपीट पर उतारू हो गया लेकिन ग्रामीणों के बीच बचाव के चलते हम लोग मार खाने से बच गए कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रहे है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post