शंभूगंज बाजार स्थित चौहान कंप्यूटर एजुकेशन के छात्रों को वार्षिक शैक्षणिक परिभ्रमण कराया

 शंभूगंज। स्थित चौहान कंप्यूटर की ओर से छात्रों के लिए वार्षिक शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता का भ्रमण कराया गया जिसमें विद्यार्थियों को बदलते जमाने की टेक्नोलॉजी दिखाई गई इनमें कोलकाता के मशहूर साइंस सिटी का भ्रमण कराया गया जहां पर मानव काल का पूरा इतिहास का वर्णन किया गया एवं डायनासोर से संबंधित समस्त जानकारियां प्रदर्शित हुई । इस चार दिवसीय परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कालीघाट, चिड़ियाघर, विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, तारामंडल, इको पार्क इत्यादि का भ्रमण कराया गया। इको पार्क में विद्यार्थी पूरी मौज मस्ती करते दिखाई दिए। यहां के मुख्य आकर्षण दुनिया के सेवन वंडर्स, वोटिंग एवं लेजर लाइट शो , इंस्टाग्राम शो इत्यादि में बच्चे खूब मौज मस्ती की एवं इस मौके का भरपूर आनंद लिया । संस्था प्रत्येक वर्ष देश दुनिया एवं बदलते जमाने की टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने के लिए तमाम विद्यार्थियों को परिभ्रमण कराती है । संस्था के डायरेक्टर एवं संस्थापक सौरभ चौहान का कहना है कि इस प्रकार के परिभ्रमण से बच्चों में मानसिक विकास होता है एवं आज के मॉडर्न टेक्नोलॉजी को बेहद सरल पूर्वक सिख और समझ पाते हैं इनसे बच्चों में नई संचार संचित होती है इन चार दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में बड़े-बड़े शहरों की रफ्तार भरी जिंदगी देखने को मिली। परिभ्रमण के इस मौके पर छोटी कुमारी ,प्रिया, ब्यूटी ,साक्षी ,सृष्टि ,कोमल ,अर्चना ,वसुंधरा ,विशाल, प्रसून ,रोहित ,सुमित ,विकास ,शंकर ,विपिन ,अमन, धीरज, नवनीत एवं संस्था के शहर ट्रेनर विशाल कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post