कांड के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

शंभूगंज (बांका) : शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व शंभूगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने किया। इस छापेमारी अभियान में गुलनी गांव के पप्पु शर्मा, बरौथा गांव के संजीत यादव, शेखर कुमार, लौना गांव के लालु कुमार, नगेल गांव के रविस कुमार वंन्दना देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी कांड के नामजद अभियुक्त है। जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत‌ में से बांका जेल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा इस प्रकार चलाए गए छापेमारी अभियान से यहां के वारंटीयो व अपराधीयो में हड़कंम्प मच गया है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post