शंभुगंज ( बांका ) : थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में तालाब में डूब जाने से एक मासूम की मौत हो गई मृतक मासूम सुशांत मंडल का दो वर्षीय पुत्र अयांश कुमार था घटना बुधवार की सुबह हुई है सुशांत मंडल के घर के समीप बिहार सरकार की गैर मजरूआ जमीन है उक्त जमीन से मिट्टी खोदाई होने के कारण जगह तालाब का रूप बन गया है घटना की सुबह सुशांत मंडल की पत्नी रीना देवी घर के बाहर चबूतरे पर बर्तन साफ कर रही थी वहीं दो वर्षीय पुत्र अयांश खेल रहा था खेलने के क्रम में अयांश कब तालाब में चला गया,मां को कुछ बता नहीं चला कुछ देर बाद जब बर्तन सफाई कर रीना देवी अयांश को खोजने लगी तो तालाब की खाई में मासूम को बेसुध देखा यह देख रीना देवी चीखने-चिल्लाने लगी,और पुत्र को निकालने के लिए खुद तालाब में छलांग लगा दी किसी तरह पुत्र को अचेतावस्था में खाई से बाहर निकालने का काम किया आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से अयांश को सीएससी में भर्ती कराया अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा संदीप कुमार ने देखते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया इतना सुनते ही स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे इस खबर से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया सुशांत मंडल के दो पुत्रों में अयांश कुमार सबसे छोटा है बड़ा पुत्र अनुराग कुमार पांच वर्ष का है,जो गांव के ही नर्सरी वर्ग में पढ़ता है मां रीना देवी ने बताया कि सुशांत मंडल रोजी-रोजगार के लिए दिल्ली में रहता है अकेली महिला घर में रहकर गृहस्थी को आगे बढ़ा रही हूं , लेकिन क्या पता कि आज मनहुस दिन देखना पड़ेगा इधर पीड़ित स्वजनों ने घटना की सूचना सीओ भी दी है सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हल्का कर्मचारी से मामले की जांच कराने की बात कही है.
तालाब में डूबने से मासूम की मौत,स्वजनों में मचा कोहराम
byचम्पारण नीति
-
0