शंभूगंज ( बांका )।प्रखंड क्षेत्र में हो रहे बिजली चोरी की शिकायत पर मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने खजूरी गांव में छापेमारी अभियान चलाया । जिसमें विद्युत चोरी करते उक्त गांव के पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसमें दिलीप खिरहरी , छोटू यादव , चरित्र महाराणा , रंजना देवी एवं पिंकी देवी शामिल है । विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने उपरोक्त पांचों पर करीब 70 हजार रूपये राजस्व की हानि पहुंचाने की बात कह थाना में मामला दर्ज कराया है । थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि नामजद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है ।